यूपी-बिहार बॉर्डर रहा सील

Updated:
विज्ञापन

यूपी-बिहार बॉर्डर रहा सील उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर किया गया सील सीमावर्ती इलाके में पुलिस रही चौकस फोटो न.20गोपालगंज. उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के कारण शुक्रवार को यूपी – बिहार का बॉर्डर सील रहा. दोनों प्रदेशों की पुलिस सीमावर्ती इलाके में चौकस रही. मतदान शुरू होने से पहले ही बॉर्डर इलाके […]

विज्ञापन

यूपी-बिहार बॉर्डर रहा सील उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर किया गया सील सीमावर्ती इलाके में पुलिस रही चौकस फोटो न.20गोपालगंज. उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के कारण शुक्रवार को यूपी – बिहार का बॉर्डर सील रहा. दोनों प्रदेशों की पुलिस सीमावर्ती इलाके में चौकस रही. मतदान शुरू होने से पहले ही बॉर्डर इलाके को सील कर दिया गया था. बिहार की पुलिस ने अपने सीमावर्ती इलाके में वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी. वहीं, यूपी पुलिस ने बिहार से जानेवाले गाड़ियों पर रोक लगा दी. यूपी के देवरिया जिले के खामपार थाने की पुलिस ने साइकिल से यूपी जानेवाले लोगों की भी तलाशी ली. इधर, भोरे थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बॉर्डर इलाके में सुबह से ही अपनी चौकसी बढ़ा दी. विजयीपुर और कटेया पुलिस ने यूपी जानेवाले सभी मार्गों पर वाहनों की जांच शुरू कर दी. कटेया के थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह अपने इलाके में जांच कर रहे थे. वहीं, विजयीपुर के थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार स्टैटीक टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे. यूपी में पंचायत चुनाव और बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सारण कमिश्नर और सारण के डीआइजी के अलावा गोपालगंज के डीएम राहुल कुमार, एसपी निताशा गुड़िया के साथ कुशीनगर जिले में यूपी के अधिकारियों ने सुरक्षा – व्यवस्था को लेकर बैठक की थी. विस चुनाव में भी सील होगा बॉर्डर बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव के दौरान भी यूपी-बिहार के बॉर्डर सील किये जायेंगे. गोपालगंज में एक नवंबर को मतदान होगा. मतदान के 48 घंटे यानी दो दिन पहले बॉर्डर को सील कर दिया जायेगा. इसके साथ ही दोनों प्रदेशों की पुलिस बॉर्डर इलाके में सुरक्षा – व्यवस्था में सहयोग करेगी. वांछित और चुनाव में गड़बड़ी फैलानेवालों की गिरफ्तारी करेगी. क्या कहती हैं अधिकारी यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर बॉर्डर पर चौकसी बढ़ायी गयी. गोपालगंज में एक नवंबर को होनेवाले विधानसभा चुनाव में भी यूपी-बिहार बॉर्डर को सील किया जायेगा. सीमावर्ती इलाके के सभी थानों को चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है.निताशा गुड़िया, एसपी गोपालगंज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन