एनएच 28 पर लगा रहा महाजाम
एनएच 28 पर लगा रहा महाजाम परेशानी. चार घंटे तक फंसी रहीं एक हजार से अधिक गाड़ियां नामांकन रैली के कारण आवागमन हुआ बाधित 20 किमी में प्रभावित हुआ यातायातविधानसभा चुनाव को लेकर जिले में नामांकन प्रक्रिया चल रही है. वैसे तो आदर्श आचार संहिता पर बढ़-चढ़ कर बातें की जा रही हैं, लेकिन लोकतंत्र […]
एनएच 28 पर लगा रहा महाजाम परेशानी. चार घंटे तक फंसी रहीं एक हजार से अधिक गाड़ियां नामांकन रैली के कारण आवागमन हुआ बाधित 20 किमी में प्रभावित हुआ यातायातविधानसभा चुनाव को लेकर जिले में नामांकन प्रक्रिया चल रही है. वैसे तो आदर्श आचार संहिता पर बढ़-चढ़ कर बातें की जा रही हैं, लेकिन लोकतंत्र के पर्व के जश्न में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शुक्रवार को नामांकन के जोश -जुनून में शहर से लेकर हाइवे तक जाम से जूझता रहा. धूप में हजारों लोग जाम टूटने की उम्मीद में सड़क पर पसीना बहाते रहे.फोटो नं-1संवाददाता, गोपालगंज शुक्रवार को एनएच 28 महाजाम की जद में रहा. चार घंटे तक परिचालन जहां पूरी तरह ठप रहा, वहीं एक हजार से अधिक गाड़ियां जाम में फंसी रहीं. इस हाइवे पर कोई हादसा नहीं हुआ था, बल्कि नामांकन रैली की भीड़ ने परिचालन पर विराम-सा लगा दिया. शुक्रवार को एक राजनीतिक पार्टी की नामांकन रैली से एनएच 28 पर महाजाम लग गया. बथाना कुठी से लेकर भड़कुईया मोड़ तक छोटी – बड़ी गाड़ियां फंसी रहीं. सभी फंसी गाड़ियां रैली के जाने का इंतजार करती रहीं. जाम में एक दर्जन से अधिक पर्यटकों की गाड़ियां फंसी रहीं, वहीं कचहरी आनेवाले पैसेंजर भी रास्ते में जाम से छटपटाते रहे. जाम तोड़वाने या परिचालन कराने के लिए पुलिस या प्रशासन द्वारा कोई भी व्यवस्था नहीं थी. शहर में हर तरफ जाम ही जाम कैसे रहे स्कूली बच्चे नामांकन की धार ने काटे तीन घंटे फोटो नं-2,3गोपालगंज. शुक्रवार को शहर में हर तरफ जाम-ही-जाम रहा. जाम के दौरान जहां स्कूली बच्चे फंसे रहे, वहीं राहगीरों ने तीन घंटे सड़क पर बिताये. विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया ने शहर की रफ्तार पर विराम-सा लगा दिया. मानों सड़कों पर ही पूरा जन सैलाब उमड़ पड़ा है. इस जाम से किसी का कचहरी छूटा, तो कोई घंटों लेट निकला. बंजारी चौक से लेकर आंबेडकर चौक तथा परिचालन जहां पूर्णत: बंद रहा, वहीं समाहरणालय रोड, अस्पताल रोड में पैर रखना भी मुश्किल रहा. विगत तीन दिनों से शहर जाम से जूझ रहा है और इससे निबटने के लिए की गयी व्यवस्था अबतक नाकाम साबित हुई है. कहां रहा जाम का प्रभाव बंजारी चौक से पोस्ट ऑफिस चौक समाहरणालय रोड, जादोपुर रोड एनएच 28 पर 20 किमी क्या कहते हैं एसडीओनामांकन के कारण भीड़ हो रही है. इसके बावजूद जाम से निबटने के लिए अधिकारी और जवानों की तैनाती की गयी है. शहर की व्यवस्था पर पल-पल नजर है. मृत्युंजय कुमार, एसडीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










