नीतीश- राहुल का किसान प्रेम पाखंड: राधा मोहन
पटना : केंद्रीय कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कर्नाटक दौरे और वहां उनकी एक रैली के के कारण किसान की चार एकड़ फसल बर्बाद हो गया़ फसल की बरबादी पर क्षोभ प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना इस बात का प्रमाण […]
पटना : केंद्रीय कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कर्नाटक दौरे और वहां उनकी एक रैली के के कारण किसान की चार एकड़ फसल बर्बाद हो गया़ फसल की बरबादी पर क्षोभ प्रकट करते हुए
उन्होंने कहा कि यह घटना इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागंठबंधन और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का किसान प्रेम पाखंड है. इस मुद्दे पर नीतीश कुमार की चुप्पी भी किसानों के मामले में उनके दोहरे चरत्रि को उजागर करती है.
चुनावी दौरे के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राहुल गांधी किसान प्रेम का जो पांखड कर रहे है उसकी पोल कांग्रेस शासित कर्नाटक राज्य में खुल चुकी है़ श्री सिंह ने कहा कि देश में कर्नाटक एक मात्र राज्य है जिसने अपने राज्य में सूखे जैसी स्थिति की बात कही है.
इसलिए सवाल उठता है कि एक तरफ कर्नाटक की कांग्रेस सरकार सूखे की बात कर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल की रैली के लिए किसान की फसल बर्बाद की जा रही है. ताकि भाषण के लिए राहुल का मंच बन सके. नीतीश कुमार इसलिए चुप है क्योंकि राहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं और कांग्रेस उनके महा गंठबंधन में शामिल है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए संवेदनशील है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










