एयर ट्रैफिक के कारण कांग्रेस नेताओं की बाधित हुई चुनाव सभा
एयर ट्रैफिक के कारण कांग्रेस नेताओं की बाधित हुई चुनाव सभागुलाम नबी आजाद व राजबब्बर को रद्द करना पड़ा कार्यक्रमसंवाददाता,पटनापीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को लेकर कांग्रेस नेताओं का हेलिकॉप्टर नहीं उड़ सका़ एयर ट्रैफिक क्लियरेन्स नहीं मिलने के कारण कांग्रेस नेताओं को दो जगह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा़ समय अभाव के कारण कांग्रेस […]
एयर ट्रैफिक के कारण कांग्रेस नेताओं की बाधित हुई चुनाव सभागुलाम नबी आजाद व राजबब्बर को रद्द करना पड़ा कार्यक्रमसंवाददाता,पटनापीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को लेकर कांग्रेस नेताओं का हेलिकॉप्टर नहीं उड़ सका़ एयर ट्रैफिक क्लियरेन्स नहीं मिलने के कारण कांग्रेस नेताओं को दो जगह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा़ समय अभाव के कारण कांग्रेस नेता निर्धारित जगह पर जाकर चुनावी सभा को संबोधित नहीं कर सके़ महागंठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में राज्य सभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद व फिल्म अभिनेता राजबब्बर काे चुनावी सभा को संबोधन करना था़ लेकिन समय अभाव के कारण दोनों नेता एक-एक चुनावी सभा नहीं कर सके़ एयर ट्रैफिक क्लियरेन्स नहीं मिलने के कारण दोनों नेताओं के हेलिकॉप्टर को दो से तीन घंटा उड़ने की इजाजत नहीं मिली़ मिली जानकारी के अनुसार कहलगांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद निर्धारित समय से दो घंटा विलंब से पहुंचे़ वहां चुनाव सभा को संबोधन करने के बाद उन्हें मोतिहारी जाना था़ समय नहीं मिलने के कारण वे मोतिहारी नहीं जा सके़ फिल्म अभिनेता राजबब्बर को जमालपुर में चुनाव सभा को संबोधित करना था़ तीन घंटा विलंब से वे वहां पहुंचे़ इस वजह से दिनारा में चुनावी सभा को रद्द करना पड़ा़ एयर ट्रैफिक क्लियरेन्स नहीं मिलने के कारण कांग्रेसी नेताओं को इंतजार करना पड़ा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










