पहले चरण के मतदान की तैयारी पूरी
पहले चरण के मतदान की तैयारी पूरी48 घंटा पहले जिलों का सीमा होगा सीलचुनाव अयाेग ने वीडियो काॅन्फ्रेसिंग कर तैयारी का लिया जायजासंवाददाता, पटनापहले चरण के 12 अक्तूबर को होनी वाली तैयारी पूरी कर ली गयी है़ चुनाव आयोग ने पहले चरण के तैयारी की जायजा के लिए जेनरल आॅब्जर्वर और पुलिस ऑब्जर्वर सहित मुख्य […]
पहले चरण के मतदान की तैयारी पूरी48 घंटा पहले जिलों का सीमा होगा सीलचुनाव अयाेग ने वीडियो काॅन्फ्रेसिंग कर तैयारी का लिया जायजासंवाददाता, पटनापहले चरण के 12 अक्तूबर को होनी वाली तैयारी पूरी कर ली गयी है़ चुनाव आयोग ने पहले चरण के तैयारी की जायजा के लिए जेनरल आॅब्जर्वर और पुलिस ऑब्जर्वर सहित मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ वीडीओ काॅन्फ्रेसिंग किया़ वीडीओ काॅन्फ्रेसिंग में मुख्य सचिव, डीजीपी और ऑब्जर्वर को आयोग ने कई निर्देश भी दिया है़ इसमेंं मतदान के दिन सुरक्षा और कमजेार वर्ग के वोटरों की सुरक्षा आदि सुनिश्चित करना शामिल है़ निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता आर लक्ष्मणन ने बताया कि मतदान के 48 घंटे पहले जिलों के सीमा को सील कर दिया जायेगा़ लक्ष्मणन ने बताया कि पहले चरण के चुनाव तैयारी पर चुनाव आयोग ने संतोष व्यक्त किया है़ मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती हो चुकी है़ मतदान पार्टी को प्रशिक्षण देने का काम पूरा हो चुका है़ 93 प्रतिशत वोटरों को वोटरपर्ची उपलब्ध हो चुका है़ 11 अक्तूबर को मतदान पार्टी मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो जायेंगे़ उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है़ मतदान के पूर्व एक-एक तैयारी की वारिकी से जांच की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










