आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जली, 20 घर हुए राख, दर्जनों लोग झुलसे
Updated at : 16 Apr 2024 11:01 PM (IST)
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के अलग- अलग प्रखंडों के कई जगहों पर अगलगी की घटनाएं हुईं. इन घटनाओं में 50 एकड़ से अधिक खेत में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गयी. दो घर में भी जल गये, जिसमें तीन मवेशी झुलस गये. आग बुझाने के क्रम में दर्जनों लोग जख्मी हो गये.
विज्ञापन
गोपालगंज.
मंगलवार को जिले के अलग- अलग प्रखंडों के कई जगहों पर अगलगी की घटनाएं हुईं. इन घटनाओं में 50 एकड़ से अधिक खेत में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गयी. दो घर में भी जल गये, जिसमें तीन मवेशी झुलस गये. आग बुझाने के क्रम में दर्जनों लोग जख्मी हो गये. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. घटना के बाद सभी जगहों पर प्रशासन की ओर से क्षति का आकलन कर मुआवजे की प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है.भोभिचक के चंवर में लगी आग, 10 बीघा में लगी गेहूं की फसल राख, छह जख्मी : कुचायकोट.
स्थानीय थाने के भोभिचक गांव के चंवर में मंगलवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे 12 किसानों के करीब 10 बीघा खेत में गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गयी. आग बुझाने के क्रम में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी भी हो गये. अगलगी कि इस घटना में भोभिचक के शिवनाथ चौधरी, रघुनाथ चौधरी, बलराम पांडेय, वनीला राम, उमाशंकर यादव, ढोढ़वलिया गांव के किसान ऐनुल मियां, लियाकत मियां, खुश मोहम्मद, निजामुद्दीन व बिशनपुर गांव के भीम तिवारी के खेत में लगी फसल जल गयी. अगलगी की सूचना मिलते ही आसपास के गांव से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये. ग्रामीणों के करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस घटना में राजदेव यादव, शंभू पंडित, ऐनुल हक, विनोद राम, प्रदीप पांडेय, प्रेमचंद ठाकुर, राधाशरण सिंह, आजाद अली, मीर हसन व शौकत अली सहित अनेक लोग आग बुझाने के क्रम में चोटिल हो गये. सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की दल ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में मदद की.कटेया में अचानक लगी आग, आठ बीघा गेहूं जल कर राख : कटेया.
कटेया नगर के खुरहुरिया गांव में मंगलवार को अचानक आग लग गयी. इस अगलगी की घटना में लगभग आठ बीघे में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. ग्रामीण एवं फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बताया जाता है कि मंगलवार को सुबह खुरहुरिया गांव के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गयी. आग ने पलभर में ही विकराल रूप धारण कर लिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल की गाड़ी को दी. दमकल गाड़ी जब तक पहुंचती, तब तक किसान मदन राय, देवेंद्र राय, निरंजन राय, रंजन राय, मनीष राय,राकेश प्रसाद, वशिष्ठ प्रसाद ,जनार्दन राय, बिंदा प्रसाद राय, दिलीप प्रसाद, शंभू राय, राजकिशोर कमकर ,छबिला राम सहित एक दर्जन किसानों का लगभग आठ बीघा गेहूं का फसल जलकर राख हो गयी. घटना के बाद स्थानीय कर्मचारी मुमताज अंसारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया तथा सरकारी नियमानुसार मदद करने का भरोसा दिलाया. आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पायी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




