कटेया में 246 लीटर शराब के साथ यूपी व मुजफ्फरपुर के तस्कर समेत पांच धराये, पुलिस ने पकहां गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
कटेया में 246 लीटर शराब के साथ यूपी व मुजफ्फरपुर के तस्कर समेत पांच धराये, पुलिस ने पकहां गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा

कटेया. स्थानीय पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 246 लीटर शराब, कार व बाइक जब्त करते हुए पांच तस्कारों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 246 लीटर शराब, कार व बाइक जब्त करते हुए पांच तस्कारों को गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को पुलिस थाना क्षेत्र के पकहां गांव के पास वाहन चेकिंग कर रहे थी. इस दौरान उत्तर प्रदेश के पकहां की तरफ से एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति आता दिखायी दिया. उसे पुलिस ने रोक कर तलाशी की, तो उसकी बाइक से नौ लीटर देसी शराब बरामद हुई. बाइक भी चोरी की निकली. पुलिस ने शराब व बाइक जब्त कर धंधेबाज उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघौच थाना क्षेत्र के कोइलसवा गांव के मुन्ना प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. तभी पीछे से एक कार आती दिखी. कार में चार लोग सवार थे. पुलिस ने उसे भी रोक कर तलाशी ली, तो कार से 237.72 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. पुलिस ने कार व शराब जब्त कर चारों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाजों में सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हुलास छापर गांव के भोला तिवारी, मुकेश कुमार पांडेय, रंजीत तिवारी तथा मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गांव के रंजन कुमार हैं. पुलिस ने तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन