जादोपुर में टेंपो से 46 लीटर विदेशी शराब हुई बरामद, तस्कर फरार

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 11 Sep 2025 5:43 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही सड़क किनारे खड़ी एक टेंपो से 46 लीटर विदेशी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही सड़क किनारे खड़ी एक टेंपो से 46 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर टेंपो चालक मौके से फरार हो गया. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि टीम गश्ती पर थी, तभी सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़ी टेंपो को जांचा गया. तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गयी 46 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. हालांकि, मौके से चालक फरार हो गया. अधिकारियों ने बताया कि शराब तस्कर की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी की जा रही है. विभाग का कहना है कि जल्द ही आरोपित को पकड़कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन