हथुआ से लापता छात्रा बरामद

हथुआ . गोपेश्वर कॉलेज केंद्र से मैट्रिक परीक्षा समाप्ति के बाद गायब हुई छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है. मनीछापर गांव की नाबालिग किशोरी रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने के बाद परिजनों ने हथुआ थाने में गांव के ही एक किशोर पर अपहरण का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज की थी. लेकिन, […]
हथुआ . गोपेश्वर कॉलेज केंद्र से मैट्रिक परीक्षा समाप्ति के बाद गायब हुई छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है. मनीछापर गांव की नाबालिग किशोरी रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने के बाद परिजनों ने हथुआ थाने में गांव के ही एक किशोर पर अपहरण का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज की थी. लेकिन, किशोरी ने पिता की डांट-फटकार के बाद यादो पीपरा अपनी सहेली के घर चले जाने की बात स्वीकार की है. हथुआ के थानाध्यक्ष प्रियव्रत ने किशोरी का मेंटल टेस्ट एवं 164 का बयान दर्ज कराया. हालांकि किशोरी को गांव के लोगों ने ही बरामद कर स्थानीय थाने को सौंपा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










