मूर्ति तस्करों के लिए सेफ जोन रहा है भोरे

Published at :24 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
मूर्ति तस्करों के लिए सेफ जोन रहा है भोरे

प्राचीन काल के धरोहर नहीं रहे सुरक्षित संवाददाताभोरे पिछले एक दशक में भोरे प्रक्षेत्र में लगभग एक दर्जन से ज्यादा मंदिरों को तस्करों ने अपना निशाना बनाया है. एकाध मामलों को छोड़ दें तो अधिकतर मामले में पुलिस ने मूर्तियां बरामद नहीं कर पायी है. बता दें कि भोरे थाना क्षेत्र के लच्छीचक मंदिर से […]

विज्ञापन

प्राचीन काल के धरोहर नहीं रहे सुरक्षित संवाददाताभोरे पिछले एक दशक में भोरे प्रक्षेत्र में लगभग एक दर्जन से ज्यादा मंदिरों को तस्करों ने अपना निशाना बनाया है. एकाध मामलों को छोड़ दें तो अधिकतर मामले में पुलिस ने मूर्तियां बरामद नहीं कर पायी है. बता दें कि भोरे थाना क्षेत्र के लच्छीचक मंदिर से नीलम पत्थर से बनी भगवान विष्णु की मूर्ति चोरी हो गयी थी. मूर्ति चोरी होने के बाद भोरे में काफी बड़ा आंदोलन भी हुआ था, जिसमें कई आंदोलनकारियों को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी. हालांकि बाद में एक एक कर जब चोर मरने लगे, तो मूर्ति को वापस एक पोखरे से बरामद किया था. मूर्ति बरामदगी के बाद कुछ वर्षो तक वो थाना परिसर में खुले आकाश के नीचे पड़ी रही. बाद में थानाध्यक्ष जेएन यादव ने थाना परिसर में ही एक मंदिर का निर्माण करवा कर मूर्ति के सर पर छत दे दी. लेकिन, विडंबना यह रही कि भगवान के भक्तों के पास भगवान का जमानत देने वाला कोई नहीं मिला. इसी प्रकार भोरे थाना क्षेत्र के कोरेया गांव स्थित प्राचीन नाथ मंदिर से भगवान विष्णु की मूर्ति गायब हो गयी. जिसका कोई अता-पता आज तक नहीं चल सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन