दहेज के लिए बच्चों सहित पत्नी को निकाला

Published at :23 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए बच्चों सहित पत्नी को निकाला

गोपालगंज. दहेज में मांगी गयी रकम नहीं मिली, तो अलग-अलग घटनाओं में दो विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है. मांझागढ़ थाना के मिश्रवलिया गांव के सुधांशु देवी की शादी सिधवलियां थाना के मेरे गांव के उपेंद्र कुमार के साथ वर्ष 2011 में हुई थी शादी के बाद दहेज में एक लाख […]

विज्ञापन

गोपालगंज. दहेज में मांगी गयी रकम नहीं मिली, तो अलग-अलग घटनाओं में दो विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है. मांझागढ़ थाना के मिश्रवलिया गांव के सुधांशु देवी की शादी सिधवलियां थाना के मेरे गांव के उपेंद्र कुमार के साथ वर्ष 2011 में हुई थी शादी के बाद दहेज में एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग होने लगी और नहीं देने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है. वहीं, कुचायकोट थाना क्षेत्र के नया टोला की तबस्सुम खातून की शादी बैकुंठपुर थाना के सिंधु टोला के मो अजीम के साथ हुई थी. दहेज में 50 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है . पीडि़ता ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन