छवही में अधेड़ का मिला शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Published at :22 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
छवही में अधेड़ का मिला शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

शव बरामद कर जांच में जुटी मांझा पुलिसघटनास्थल पर मिले बच्चों के कपड़े व कागजातफोटो-23संवाददाता. मांझामांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही के समीप एक पोखरे के किनारे अधेड़ का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही मांझागढ़ पुलिस शव को बरामद कर जांच में जुट गयी है. स्थानीय लोगों ने इसे हत्या […]

विज्ञापन

शव बरामद कर जांच में जुटी मांझा पुलिसघटनास्थल पर मिले बच्चों के कपड़े व कागजातफोटो-23संवाददाता. मांझामांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही के समीप एक पोखरे के किनारे अधेड़ का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही मांझागढ़ पुलिस शव को बरामद कर जांच में जुट गयी है. स्थानीय लोगों ने इसे हत्या की आशंका जता रहे हैं. वहीं पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस की माने, तो प्रथमदृष्टया शव देखने पर अधेड़ कहीं दूर का लग रहा है. उसके पास से सीवान, गोपालगंज, छपरा दिघवा सहित एक दर्जन स्थानों के रेल टिकट बरामद हुए हैं. दो फटे पुराने एयरबैग में छोटे-छोटे बच्चों के कपड़े तथा पॉलीथिन एवं दर्जन भर किताबें बरामद हुई हैं. वहीं कुछ दूरी पर पॉलीथिन में दवा भी मिला है. लोग तरह- तरह की आशंका जता रहे हैं. पुलिस ने अवैध संबंधों से लेकर कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को आशंका है कि कहीं कोई बुला कर तो नहीं घटना को अंजाम दिया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार का कहना है कि हत्या की बात कहनी तो जल्दबाजी है. लेकिन सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच चल रही है. सबसे पहले शव की पहचान करना जरूरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन