फिर सुलगने के कगार पर लाइन बाजार

Published at :22 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
फिर सुलगने के कगार पर लाइन बाजार

मामूली विवाद को लेकर बढ़ा तनावसंवाददाता, मीरगंज पहले से ही तनाव को लेकर चर्चित रहा लाइन बाजार एक बार फिर सुलगने के कगार पर है. एक मामूली घटना जिसमें बाइक सवार व बस चालक के बीच बकझक हुई थी, मामले ने इतना तुल पकड़ लिया कि दोनों पक्ष आमने – सामने हो गये हैं. बताया […]

विज्ञापन

मामूली विवाद को लेकर बढ़ा तनावसंवाददाता, मीरगंज पहले से ही तनाव को लेकर चर्चित रहा लाइन बाजार एक बार फिर सुलगने के कगार पर है. एक मामूली घटना जिसमें बाइक सवार व बस चालक के बीच बकझक हुई थी, मामले ने इतना तुल पकड़ लिया कि दोनों पक्ष आमने – सामने हो गये हैं. बताया जाता है कि बाइक सवार द्वारा साइड लेने के चक्कर में आमिर इम्तियाज एवं बस चालक अशोक कुमार के बीच बकझक के बाद मारपीट हो गयी थी. इसमें बाइक सवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी, जिसमें लाइन बाजार के दर्जन भर लोगों को अभियुक्त बना दिया गया. जब मामले की खबर लोगों को पहुंची, तो दर्जनों लोगों ने मीरगंज थाने में जा कर निष्पक्ष जांच करने की मांग की तथा फंसाये गये लोगों को बेकसूर बताया. लोगों का कहना था कि बेवजह पूर्व के विवाद को लेकर तिल का ताड़ बनाया जा रहा है. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता राजेश सिंह ने भी मामले को दुर्भाग्य पूर्ण बताया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले में दोषी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन