कोलकाता ने लखनऊ को हरा कर किया कप पर कब्जा

पेनाल्टी शूट आउट में 5-4 से हरायासंवाददाताभोरे. प्रखंड के कोरेया स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे स्व बच्चा राय उपेंद्र राय मेमोरियल अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच कोलकाता एवं सहारा लखनऊ के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में लखनऊ को 5-4 से […]
पेनाल्टी शूट आउट में 5-4 से हरायासंवाददाताभोरे. प्रखंड के कोरेया स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे स्व बच्चा राय उपेंद्र राय मेमोरियल अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच कोलकाता एवं सहारा लखनऊ के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में लखनऊ को 5-4 से हरा कर कप पर अपना कब्जा जमा लिया. इससे पूर्व कोलकाता टीम के कप्तान सुनान्तो बनर्जी एवं लखनऊ के कप्तान चेतन कुमार ने अपनी अपनी टीम के खिलाडि़यों को लेकर हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों के सामने घूम कर प्रदर्शन किया. मैच शुरू होने के बाद से ही दोनों टीमें एक दूसरे पर भारी पड़ते रही. दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किये, लेकिन खेल के अंत तक कोई गोल नहीं हो सका. निर्णय नहीं होने के बाद टूर्नामेंट के निर्णायक मंडल के सदस्य मृत्युंजय सिंह, सतीश सिंह, दिनेश कुमार सुमन एवं धर्मनाथ यादव के फैसले के बाद 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया. लेकिन इसमें भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं. पुन: पेनाल्टी शूटआउट का फैसला किया गया. पहले पेनाल्टी शूटआउट में दोनों टीमें एक बार फिर बराबरी पर रह गयीं. दूसरे पेनाल्टी शूट आउट के दौरान कोलकाता की टीम ने लखनऊ को 5-4 से हरा कर कप पर अपना कब्जा जमा लिया. विजेता टीम को पूर्व विधायक किरण राय, रियाजुल हक राजू, महंत सत्यदेव दास ने कप प्रदान किया. वहीं उप विजेता टीम को कमेटी के अध्यक्ष शंभू सिंह ने कप प्रदान किया. मौके पर जिप उपाध्यक्ष अमित कुमार राय, मुकुल राय, राजीव रंजन राय, सुनील राय, रवींद्र राय, प्रदुम्न राय, राजेश राय, गिरीश राय सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










