बखरी में बिजली के लिए ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Published at :21 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
बखरी में बिजली के लिए ग्रामीणों ने जाम की सड़क

सासामुसा-बखरी सड़क रहा घंटों जाम की गिरफ्त मेंमहीनों से टूट कर गिरे है तार, नहीं हुई मरम्मती विभाग की लापरवाही से ठप है बिजली आपूर्ति फोटो न. 17संवाददाता. सासामुसा कुचायकोट प्रखंड के बलुआ टोला खगरी गांव में छह माह से बिजली की आपूर्ति व्यवस्था विभाग की लापरवाही से ठप है. बिजली आपूर्ति नहीं होने से […]

विज्ञापन

सासामुसा-बखरी सड़क रहा घंटों जाम की गिरफ्त मेंमहीनों से टूट कर गिरे है तार, नहीं हुई मरम्मती विभाग की लापरवाही से ठप है बिजली आपूर्ति फोटो न. 17संवाददाता. सासामुसा कुचायकोट प्रखंड के बलुआ टोला खगरी गांव में छह माह से बिजली की आपूर्ति व्यवस्था विभाग की लापरवाही से ठप है. बिजली आपूर्ति नहीं होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा. गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने बखरी के पास सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण वाहनों का परिचालन बाधित रहा. ग्रामीणों का आरोप था बलुआ टोला के बखरी गांव में बांस के सहारे बिजली की सप्लाइ की गयी है. दो माह पहले बारिश आने के क्रम में अचानक शॉट सर्किट से हाइटेंशन तार में आग लग गयी. इसके बाद से गांव में बिजली की सप्लाइ बाधित है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली कार्यालय में अधिकारियों से कई बार की. लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इसके कारण गांव में बिजली की आपूर्ति आज भी बाधित है. बिजली के नहीं आने पर भी विभाग की ओर से बिल ग्रामीणों को भेजा जा रहा है. इससे आजीज गांव के ग्रामीण हंगामा करने लगे. हालांकि बाद में मुखिया पति मुकेश बैठा ने समझा -बुझा कर ग्रामीणों को शांत कराया. प्रदर्शन कर रहे लोगों में अधिकतर महिलाएं शामिल थीं, जिसमें शांति देवी, सुगांति देवी, मंजू देवी, छठिया देवी, मोहन यादव, बैद्यनाथ यादव, संजय यादव, उमेश राय, सतन राय, नागेंद्र राय, लाल बाबू यादव, मोहन यादव आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन