बैकुंठपुर के थानेदार को एसपी ने किया निलंबित

नक्सली के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट नहीं देना पड़ा महंगाप्रवीण कुमार को बैकुंठपुर थाने को सौंपा गया कमानसंवाददाता. गोपालगंजनक्सली के खिलाफ कोर्ट में चार्ज सीट समय पर नहीं देने के मामले में बैकुंठपुर के थानेदार को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस कप्तान के कार्रवाई से महकमा में हड़कंप मचा हुआ है. अब बैकुंठपुर के […]
नक्सली के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट नहीं देना पड़ा महंगाप्रवीण कुमार को बैकुंठपुर थाने को सौंपा गया कमानसंवाददाता. गोपालगंजनक्सली के खिलाफ कोर्ट में चार्ज सीट समय पर नहीं देने के मामले में बैकुंठपुर के थानेदार को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस कप्तान के कार्रवाई से महकमा में हड़कंप मचा हुआ है. अब बैकुंठपुर के नये थानेदार के रूप में प्रवीण को पदस्थापित किया गया है. जिन्हें तत्काल प्रभाव से कमान संभालने को कहा गया है.बता दे कि गत 30 दिसंबर, 2013 को सत्तर घाट पर पुल निर्माण कंपनी पर हमला कर लाखों का प्लांट और मशीनों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में छपरा में गिरफ्तार नक्सली शिवहर का रहनेवाला विधायक उर्फ धीरज को बैकुं ठपुर पुलिस ने उसके इकबालिया बयान के आधार पर सत्तर घाट कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया. इस दौरान पुलिस को जांच में मिला कि 6 सितंबर, 2013 में मीरा टोला में हुई नक्सली हमले में भी इसकी साजिश थी. मीरा टोला कांड में आज भी धीरज जेल में बंद हैै लेकिन सत्तर घाट वाले कांड में समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण कोर्ट से उसे जमानत मिल गयी. पुलिस कप्तान अनिल कुमार सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थानेदार मुकेश कुमार को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है. थानेदार पर कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी स्तर पर कोताही बरदाश्त नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










