कवही में 35 लाख की लागत से बनेगा नाला

उचकागांव. प्रखंड क्षेत्र के कवही गांव में खाड़ की जगह पर 35 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया जायेगा. इसकी विधिवत घोषणा गोपालगंज के विधायक सुभाष सिंह ने की. श्री सिंह ने बताया कि नाला निर्माण का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा. इस नाला निर्माण से दो दर्जन से अधिक […]
उचकागांव. प्रखंड क्षेत्र के कवही गांव में खाड़ की जगह पर 35 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया जायेगा. इसकी विधिवत घोषणा गोपालगंज के विधायक सुभाष सिंह ने की. श्री सिंह ने बताया कि नाला निर्माण का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा. इस नाला निर्माण से दो दर्जन से अधिक गांव के किसानों को फायदा मिलेगा. उन्होंने यह भी बताया कि 20 साल पहले से ही कवही, पोखरभिंडा, बैरिया दूर्ग सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के किसान खेतों में फसल नहीं उपजा पाते थे. इसका सबसे बड़ा कारण था कि चंवर से पानी निकासी का साधन नहीं था. अब इस नाले के बन जाने से किसान अपने खेतों में जम कर फसल उगायेंगे. मौके पर डीडीसी सुनील कुमार ने भी नाला निर्माण के कार्यों की जांच की. इस अवसर पर मुखिया लक्ष्मण चौधरी, मुस्तफा अंसारी, पैक्स अध्यक्ष राजू यादव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, आनंद सिंह, संतोष यादव, दिनेश सिंह, जलालउदीन मियां, भोला जी सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










