स्कॉर्पियो से 252 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 03 Sep 2025 5:01 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के अरार मोड़ के पास बड़ी कार्रवाई की.

विज्ञापन

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के अरार मोड़ के पास बड़ी कार्रवाई की. जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो से 504 पीस विदेशी शराब बरामद की गयी, जिसकी मात्रा लगभग 252 लीटर बतायी जा रही है. टीम ने मौके पर वाहन को सीज कर दिया और शराब तस्करी में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया. उसकी पहचान महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट स्थित बिश्रामपुर दुबौली गांव निवासी किशोर पासवान के पुत्र प्रेम कुमार पासवान के रूप में हुई है. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में यह सफलता मिली है. गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी है ताकि शराब आपूर्ति के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके. गिरफ्तार आरोपित को मध्य निषेध अधिनियम के तहत बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन