24 घंटे में 14 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
24 घंटे में 14 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गये जेल

गोपालगंज. जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विगत 24 घंटे के भीतर व्यापक अभियान चलाते हुए विभिन्न थानों से कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विगत 24 घंटे के भीतर व्यापक अभियान चलाते हुए विभिन्न थानों से कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों ने राहत की सांस ली है. पुलिस के अनुसार भोरे थाना क्षेत्र से दो अभियुक्तों को मादक पदार्थ से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया. वहीं नगर थाना क्षेत्र से एक ही मामले में सात अभियुक्तों को पकड़ा गया, जिन पर संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है. इन सभी को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. इसके अलावा महम्मदपुर थाना क्षेत्र से गंभीर अपराध एवं शराबबंदी से जुड़े मामलों में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी. उचकागांव थाना क्षेत्र में हुई घटना के सिलसिले में दो अभियुक्तों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबोच लिया. वहीं जादोपुर थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त को नाबालिग से संबंधित गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है. नगर थाना क्षेत्र से ही एक अन्य ताजा मामले में एक अभियुक्त को पकड़ा गया, जिस पर मारपीट एवं आपराधिक कृत्य में संलिप्त होने का आरोप है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन