फुलवरिया में सड़क दुर्घटना में किसान की मौत, मचा कोहराम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फुलवरिया : बिरछा बथुआ गांव में मीरगंज-भागीपट्टी समउर मुख्य पथ पर बुधवार की देर शाम किसी वाहन ने एक किसान को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. परिजन घायल किसान को मरछिया देवी रेफरल अस्पताल ले गये, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक […]
विज्ञापन
फुलवरिया : बिरछा बथुआ गांव में मीरगंज-भागीपट्टी समउर मुख्य पथ पर बुधवार की देर शाम किसी वाहन ने एक किसान को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. परिजन घायल किसान को मरछिया देवी रेफरल अस्पताल ले गये, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज के लिए रेफर कर दिया.
गोपालगंज के चिकित्सकों ने भी स्थिति नाजुक देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. गोरखपुर जाने के क्रम में रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया. मृत किसान शिवबालक मिश्रा था. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया जायेगा.
किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया.
मृत किसान के चार पुत्र तथा चार पुत्रियां हैं. उनकी मौत से मृतक की पत्नी सूर्यमुखी देवी, उनके पुत्र मनोज मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, मनु मिश्रा व जुगनू मिश्रा के अलावा पुत्रियां गीता देवी, अनिता देवी व ममता देवी समेत अन्य का बुरा हाल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










