टुड़ीगंज से बक्सर स्टेशन आने में आसनसोल मुंबई एक्सप्रेस को लग गये चार घंटे, परेशानी

Updated at : 14 Jan 2020 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
टुड़ीगंज से बक्सर स्टेशन आने में आसनसोल मुंबई एक्सप्रेस को लग गये चार घंटे, परेशानी

बक्सर : टुड़ीगंज से बक्सर आने में अप आसनसोल-मुंबई एक्सप्रेस को आने में चार घंटे समय लग गये. बिहार पुलिस की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों ने आसनसोल-मुंबई एक्सप्रेस को पैसेंजर ट्रेन से भी बदतर बना दिया. परीक्षार्थियों ने आसनसोल-मुंबई एक्सप्रेस को टुड़ीगंज से बक्सर आने में कई बार चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया था. […]

विज्ञापन

बक्सर : टुड़ीगंज से बक्सर आने में अप आसनसोल-मुंबई एक्सप्रेस को आने में चार घंटे समय लग गये. बिहार पुलिस की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों ने आसनसोल-मुंबई एक्सप्रेस को पैसेंजर ट्रेन से भी बदतर बना दिया. परीक्षार्थियों ने आसनसोल-मुंबई एक्सप्रेस को टुड़ीगंज से बक्सर आने में कई बार चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया था.

बताया जाता है कि आसनसोल से चलकर मुंबई को जाने वाली आसनसोल-मुंबई एक्सप्रेस आरा स्टेशन से करीब डेढ़ घंटे की देरी खुली थी. ट्रेन में बिहार पुलिस की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे परीक्षार्थियों ने उस पर अपना कब्जा जमा लिया. इसके बाद जैसे ही ट्रेन टुड़ीगंज स्टेशन पहुंची. इसके बाद परीक्षार्थियों ने उसे हर एक मिनट में चेनपुलिंग कर देते. जब-जब ट्रेन आगे की स्पीड पकड़ती, इसके बाद परीक्षार्थी चेनपुलिंग कर देते. ड्राइवर ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी.
सूचना मिलते ही कंट्रोल ने इसकी सूचना बक्सर आरपीएफ को दी. वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने बताया कि टुड़ीगंज से बक्सर आने में आसनसोल-मुंबई एक्सप्रेस को चार घंटे लग गये. ट्रेन आने के बाद जवानों ने मोर्चा संभाला. इसके बाद ट्रेन को एस्कार्ट भेजकर आने के लिए रवाना किया गया.
बक्सर स्टेशन पर चलाया अभियान, कई गिरफ्तार
दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के बिहार पुलिस की परीक्षा देकर घर लौट रहे परीक्षार्थियों के खिलाफ आरपीएफ ने बक्सर स्टेशन पर आरपीएफ और टीटीइ ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया. जहां जवानों ने कई ट्रेनों से विभिन्न धाराओं में 62 लोगों को पकड़ा है.
आरपीएफ ने सभी लोगों से करीब 71 हजार रुपये जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया. बताया जाता है कि रविवार को बिहार पुलिस की परीक्षा देकर ट्रेनों में उपद्रव किया गया था. जहां परीक्षार्थियों ने विभिन्न ट्रेनों में पथराव और हंगामा किया था. इसी को लेकर सोमवार को वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दानापुर डिविजन के सभी स्टेशनों पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाकर विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
अधिकारियों का निर्देश मिलते ही बक्सर आरपीएफ के जवान और टीटीइ ने संयुक्त रूप से बक्सर स्टेशन पर अभियान चलाया. जहां बिहार पुलिस की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे परीक्षार्थियों को अपना निशाना बनाया. जवानों ने जो भी ट्रेन बक्सर स्टेशन से गुजरी उस ट्रेन में बिना टिकट, एसी बोगी, स्लीपर बोगी और चेनपुलिंग करते हुए करीब 62 लोगों को गिरफ्तार किया.
वहीं जोगबनी एक्सप्रेस में चेनपुलिंग कर ट्रेन से उतरते करीब आधा दर्जन परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया. जवानों को देखकर कई परीक्षार्थी भागने लगे. जवान सभी का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जवानों के मुस्तैदी को देखकर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी.
जवानों ने करीब 62 को पकड़ा. जहां आरपीएफ ने सभी लोगों से करीब 71 हजार जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया. आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जांच अभियान चलाया गया. सभी लोगों से जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया.
बार-बार चेनपुलिंग करने से हुई देरी
सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला और ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहे कई परीक्षार्थियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पटना की तरफ से आने वाली सभी ट्रेनों का यही हाल था.
ट्रेन में परीक्षार्थी घुसकर एक्सप्रेस ट्रेनों को पैसेंजर ट्रेन बना दिया था, जिसमें पंजाब मेल, फरक्का, नार्थ इस्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को पटना से बक्सर आने में पांच घंटे से भी ज्यादा समय लग गये. ट्रेन अभी स्पीड पकड़ने वाली थी कि परीक्षार्थी चेनपुलिंग कर देते थे. फिर बढ़ती तो फिर चेनपुलिंग कर देते. जब ट्रेन बक्सर से खुली है तब जाकर कुछ राहत मिली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन