खिचड़ी मेले के लिए छपरा से चलायी गयी विशेष ट्रेन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : अगर आप गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में एक माह लगने वाले खिचड़ी मेले में शामिल होने का मन बनाये हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. जी हां, रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छपरा-देवरिया गोरखपुर व कप्तानगंज-गोरखपुर के लिए दो विशेष ट्रेन का परिचालन अलग-अलग दिनों में करने की योजना बनायी […]
विज्ञापन
गोपालगंज : अगर आप गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में एक माह लगने वाले खिचड़ी मेले में शामिल होने का मन बनाये हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. जी हां, रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छपरा-देवरिया गोरखपुर व कप्तानगंज-गोरखपुर के लिए दो विशेष ट्रेन का परिचालन अलग-अलग दिनों में करने की योजना बनायी है.
मिली जानकारी के अनुसार, खिचड़ी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन 14 दिसंबर से 15, 19, 21, 24, 26, 28 व 30 दिसंबर तक व अंतिम दिन दो जनवरी को होगा. ट्रेनों के परिचालन उक्त तिथि को अप व डाउन दोनों साइड से कराया जायेगा. दोनों स्पेशल ट्रेन के परिचालन की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि खिचड़ी मेले में शामिल होने के लिए यूपी के जिलों के अलावा सीमावर्ती बिहार के सीवान, छपरा, गोपालगंज, बेतिया सहित कई जिलों के हजारों लोग जाते हैं.
इन्हीं लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के परिचालन की योजना बनायी है. इन ट्रेनों के अलावा छपरा, सीवान, थावे, कप्तानगंज व गोरखपुर रूट में चलने वाली सभी ट्रेनों का परिचालन नियमित रूप से करने का निर्देश दिया गया है. ट्रेनों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जीआरपी, आरपीएफ पोस्ट को भी अलर्ट किया गया है. स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर आसानी से लोग खिचड़ी मेले का आनंद उठा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










