ePaper

कार्यालय से चौराहे तक सार्वजनिक होगी बड़े बकायेदारों की सूची

Updated at : 05 Sep 2019 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यालय से चौराहे तक सार्वजनिक होगी बड़े बकायेदारों की सूची

गोपालगंज : नगर पर्षद बड़े बकायेदारों की सूची चौराहे से लेकर कार्यालय की दीवारों तक सार्वजनिक करेगा. नगर पर्षद ने इस चालू सत्र के चार माह में लक्ष्य का 56.12 फीसदी राजस्व वसूल किया है. शहर के विकास के लिए नगर पर्षद एक ओर बकायेदारों पर सख्ती बरतने की तैयारी में है, वहीं राजस्व के […]

विज्ञापन

गोपालगंज : नगर पर्षद बड़े बकायेदारों की सूची चौराहे से लेकर कार्यालय की दीवारों तक सार्वजनिक करेगा. नगर पर्षद ने इस चालू सत्र के चार माह में लक्ष्य का 56.12 फीसदी राजस्व वसूल किया है. शहर के विकास के लिए नगर पर्षद एक ओर बकायेदारों पर सख्ती बरतने की तैयारी में है, वहीं राजस्व के लक्ष्य को बढ़ाने के लिए एक्शन प्लान भी बना रहा है.

वर्ष 2019-20 में नप ने 2.5 करोड़ के राजस्व आय का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य के एवज में नप 31 जुलाई तक 1.40 करोड़ का आय प्राप्त कर चुका है, जो विगत चार वर्षों की रिकॉर्ड आय है. पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा पहले चार माह माह में यह आय 14 फीसदी अधिक है. नप शहर के विकास के लिए अधिक से अधिक आंतरिक राजस्व बढ़ाने की तैयारी में है. इसके लिए वह अपनी आय वाले संसाधनों को ठीक करने की तैयारी कर रहा है.
नप के अनुसार निजी होल्डरों के पास 44 लाख से अधिक का बकाया है. वहीं, सरकारी व अन्य कार्यालयों पर भी 15 लाख से अधिक का बकाया है. इस साल नप को 71.16 लाख रुपये होल्डिंग टैक्स वसूलने का लक्ष्य मिला है. टैक्स वसूली के लिए नप की ओर से इस साल अब तक तीन बार कैंप का आयोजन किया जा चुका है, वहीं करेंट वर्ष का टैक्स जमा करनेवालों को पांच प्रतिशत छूट का ऑफर भी दिया जा चुका है.
इस सबके बावजूद नगर पर्षद 38.71 लाख रुपये ही होल्डिंग टैक्स वसूल पाया है. बकायेदारों में दो दर्जन से अधिक वैसे होल्डर हैं, जो वर्षों से होल्डिंग टैक्स नहीं जहां किये हैं और इनके पास 40 हजार से एक लाख रुपये तक का बकाया है. नप के अनुसार ऐसे बकायेदारों की सूची बनाकर नप कार्यालय के गेट से लेकर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर चिपकायी जायेगी.
क्या कहते हैं अधिकारी
इस सत्र में राजस्व की वसूली अच्छी है. राजस्व का लक्ष्य पूरा हो, इसके लिए सख्ती बरती जायेगी तथा बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक की जायेगी. आय बढ़ाने के लिए प्रस्तावित योजनाओं को पूरा कराकर राजस्व के संसाधन को बढ़ाने की योजना है, ताकि विकास को गति मिले. सुनील कुमार, इओ, नप, गोपालगंज
एक नजर में नप की आय के साधन और लक्ष्य
सैरात से- एक करोड़
होल्डिंग टैक्स- 71 लाख
विज्ञापन, भाड़ा सहित अन्य- 79 लाख लगभग
राजस्व बढ़ाने के लिए संसाधन की तैयारी
वेंडर जोन
पार्क और कन्वेंशन हॉल
पार्किंग और वाटर एटीएम
(सभी संसाधन निर्माण कराने के प्रस्तावित हैं.)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन