गोपालगंज पुलिस ने की अभियंता के घर की कुर्की

इस्लामपुर (नालंदा) : गोपालगंज जिले में एक ठेकेदार की जलाकर हत्या करने के आरोपित अभियंता के पैतृक गांव इस्लामपुर थाना क्षेत्र के चकदौलत गांव में मंगलवार को पुलिस ने अभियंता के घर की कुर्की-जब्ती की. कुर्की-जब्ती करने पहुंचे गोपालगंज जिले के एसटीएफ जिला प्रभारी शशि भूषण चौधरी ने बताया कि गोपालगंज जिले के नगर थाने […]
इस्लामपुर (नालंदा) : गोपालगंज जिले में एक ठेकेदार की जलाकर हत्या करने के आरोपित अभियंता के पैतृक गांव इस्लामपुर थाना क्षेत्र के चकदौलत गांव में मंगलवार को पुलिस ने अभियंता के घर की कुर्की-जब्ती की. कुर्की-जब्ती करने पहुंचे गोपालगंज जिले के एसटीएफ जिला प्रभारी शशि भूषण चौधरी ने बताया कि गोपालगंज जिले के नगर थाने में इस्लामपुर थाने के चकदौलत गांव निवासी नंदन सिंह के पुत्र गोपालगंज जिले में कार्यरत ऐरीगेशन कार्यपालक अभियंता सत्येंद्र सिंह के खिलाफ एक ठेकेदार को जिंदा जला कर मार डालने के आरोप में थाना कांड संख्या 423/19 के आलोक में इस्लामपुर सीओ नलिन विनोद पुष्कर को दंडाधिकारी नियुक्त कर कुर्की-जब्ती की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










