बिहार : गोपालगंज में कपड़ा कारोबारी के मुंशी से 5.35 लाख की लूट

गोपालगंज: बिहार में गोपालगंजके उचकागांव में मीरगंज नगर के वार्ड नंबर नौ में मंगलवार की देर रात कपड़ा का बकाया वसूल कर एक व्यवसायी के घर आराम करने जा रहे गोरखपुर के थोक कपड़ा व्यवसायी के मुंशी से अपराधियों ने 5.35 लाख की लूट कर ली. घटना के बाद अपराधी फायरिंग कर बाइक पर सवार […]
गोपालगंज: बिहार में गोपालगंजके उचकागांव में मीरगंज नगर के वार्ड नंबर नौ में मंगलवार की देर रात कपड़ा का बकाया वसूल कर एक व्यवसायी के घर आराम करने जा रहे गोरखपुर के थोक कपड़ा व्यवसायी के मुंशी से अपराधियों ने 5.35 लाख की लूट कर ली. घटना के बाद अपराधी फायरिंग कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गये.
घटना केबाद मीरगंज नगर में व्यवसायियों के बीच हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सतीश कुमार हिमांशु, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मौके से दो कारतूस और दो खोखे बरामद किये. व्यवसायी के निशानदेही पर पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए देर रात तक छापेमारी करती रही. मुंशी अजय मिश्र के आवेदन पर चार अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




