सुबह हुई हल्की बूंदा-बांदी दोपहर में िफर चढ़ा पारा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी व गर्म पछुवा हवा के टकराव से मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया. आसमान में बादलों के साथ सुबह जिले के विभिन्न हिस्सों बूंदा-बांदी हुई. कटेया, पंचदेवरी, कुचायकोट, भोरे, विजयीपुर प्रखंड में बारिश भी हुई, तो शहर में बूंदा-बांदी से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने […]
विज्ञापन
गोपालगंज : बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी व गर्म पछुवा हवा के टकराव से मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया. आसमान में बादलों के साथ सुबह जिले के विभिन्न हिस्सों बूंदा-बांदी हुई. कटेया, पंचदेवरी, कुचायकोट, भोरे, विजयीपुर प्रखंड में बारिश भी हुई, तो शहर में बूंदा-बांदी से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के साथ तापमान में भारी गिरावट हुई. हालांकि यह राहत एक-दो दिन रहकर 16 मई के बाद फिर तपन भरी गर्मी विकराल रूप धारण कर लेगी.
मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि इन दिनों मौसम का खेल चल रहा है. कहीं से हवा की नमी तो कही से लू जैसी हवा आ रही है. इसी का असर था कि मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई. तपिश के झटके से उल्टी-दस्त और बुखार पीड़ितों की लंबी हुई कतार तपिश का झटका जनजीवन पर भारी पड़ रहा है. इसकी चपेट में आने से उल्टी-दस्त, बुखार, सिर दर्द पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है.
नौ किमी की रफ्तार से चली पूर्वी हवा
सोमवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को घटकर 39.9 डिग्री आ गया. हालांकि न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ. सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री था, वहीं मंगलवार को 0.3 डिग्री घटकर 28.1 डिग्री हो गया. वहीं 54 प्रतिशत अधिकतम आर्द्रता के साथ बढ़ोतरी दर्ज की गयी.
लू के प्रति रहें सचेत
डाॅक्टरों के अनुसार खड़ी दोपहरी में बेपरवाही के साथ घर से बाहर निकलना लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा. शहर के प्रमुख शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रामप्रवेश सिंह के अनुसार इस स्थिति में एहतियात ही बड़ा बचाव है. शरीर को ढककर ही धूप से निकलें, धूप का चश्मा लगाएं, हल्के ढीले सूती वस्त्र पहनें, घर से निकलने से पहले पानी पीकर निकलें और थोड़े-थोड़े समय पर पानी पीते रहें, शुद्ध व ताजा खाना खाएं, भोजन बनने के तीन घटे में उपयोग कर लें. घर-बाहर खुले रखे खाद्य पदार्थ का सेवन न करें. शराब, चाय-काफी, कार्बोनेटेड साॅफ्टड्रिंक आदि के उपयोग से बचें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










