दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कर दिया गायब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2018 5:49 PM
गोपालगंज : बिहार में गोपालगंज के सिधवलिया में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को उसके ससुरालियों ने मार डाला और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गायब कर दिया. इस बाबत सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया मठिया गांव के छठु महतो की पत्नी गायत्री देवी ने ससुराल वालों के खिलाफ सिधवलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज […]
गोपालगंज : बिहार में गोपालगंज के सिधवलिया में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को उसके ससुरालियों ने मार डाला और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गायब कर दिया. इस बाबत सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया मठिया गांव के छठु महतो की पत्नी गायत्री देवी ने ससुराल वालों के खिलाफ सिधवलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
गायत्री की बेटी चंदा देवी की शादी सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव के ललन दास के पुत्र उपेंद्र दास से 2012 में हुई थी. शादी के बाद से ही दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने के कारण ससुराल वालों द्वारा चंदा को प्रताड़ित किया जाने लगा. इसको लेकर दोनों पक्षों में पंचायती भी हुई थी. 27 सितंबर को चंदा की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया. इस संबंध में पति उपेंद्र दास, ससुर ललन दास, सास शारदा देवी, लीलावती देवी, शैलेश दास, लालमती देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने आरोपित सास शारदा देवी को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










