कुख्यात शाका पांडेय पर बढ़ी इनाम की राशि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2018 1:00 AM
भोरे : बिहार और यूपी पुलिस पुलिस के लिए मोस्टवांटेड अपराधी शाका पांडेय की गिरफ्तारी को लेकर सजग पुलिस ने उस पर रखी इनाम की राशि बढ़ा कर अब 75 हजार रुपये कर दी है. गोपालगंज, गोरखपुर और देवरिया पुलिस की टीम शाका पांडेय और उसके साथी नीतीश कुमार सिंह की गिरफ्तारी को लेकर संभावित […]
भोरे : बिहार और यूपी पुलिस पुलिस के लिए मोस्टवांटेड अपराधी शाका पांडेय की गिरफ्तारी को लेकर सजग पुलिस ने उस पर रखी इनाम की राशि बढ़ा कर अब 75 हजार रुपये कर दी है. गोपालगंज, गोरखपुर और देवरिया पुलिस की टीम शाका पांडेय और उसके साथी नीतीश कुमार सिंह की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी भी कर रही है. पुलिस का दावा है कि इनाम की राशि बढ़ाये जाने के बाद शीघ्र ही शाका पांडेय की गिरफ्तारी होगी.
कटेया के बगहीं में हुए सीरियल लूटकांड में कटेया पुलिस को शाका पांडेय की तलाश है. पुलिस सूत्रों की मानें तो शाका के करीबियों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है. गोरखपुर एसएसपी ने फरार शाका पांडेय पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया. इस बीच देवरिया एसपी ने दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया. शुक्रवार को एसपी एन कोलांची ने शाका पांडेय और नीतीश सिंह पर इनाम बढ़ाकर 50-50 हजार कर दिया, जबकि शाका पर पहले से गोरखपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










