स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा में नकली सोना जमाकर करोड़ों के ऋण में फर्जीवाड़ा

गोपालगंज : स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा में नकली सोना जमाकर करोड़ों के ऋण में फर्जीवाड़ा में शामिल मास्टरमाइंड समेत 76 ऋणियों को मुश्किलें बढ़ने लगी है. नगर थाने की पुलिस की अपील पर सीजेएम विश्व विभूति गुप्ता की कोर्ट ने कांड के मास्टरमाइंड समेत 76 ऋणियों के खिलाफ वारंट जारी कर दिया. कोर्ट […]
गोपालगंज : स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा में नकली सोना जमाकर करोड़ों के ऋण में फर्जीवाड़ा में शामिल मास्टरमाइंड समेत 76 ऋणियों को मुश्किलें बढ़ने लगी है. नगर थाने की पुलिस की अपील पर सीजेएम विश्व विभूति गुप्ता की कोर्ट ने कांड के मास्टरमाइंड समेत 76 ऋणियों के खिलाफ वारंट जारी कर दिया. कोर्ट से वारंट जारी होते ही पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है. नकली सोना जमाकर 2.54 करोड़ का ऋण के मामले में पुलिस गत 22 जुलाई को कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर में छापेमारी कर संजय सिंह तथा भठवां परशुराम में छापेमारी कर हंसराज भगत को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अन्य आरोपितों की तलाश पुलिस को है. पुलिस के अधिकारी वारंट के बाद गिरफ्तारी नहीं होने पर इश्तेयार और कुर्की जब्ती की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




