ओझा यादव के हत्यारोपितों के घर से शराब बरामद

Updated at : 12 Jul 2018 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
ओझा यादव के हत्यारोपितों के घर से शराब बरामद

पुलिस के आने की सूचना पर भाग निकले आरोपित वारदात के दिन भी शराब के नशे में थे आरोपित मांझा : स्थानीय थाना क्षेत्र के माघी नेमूइया गांव के ओझा यादव के हत्यारों के घर पुलिस ने शराब के कारोबार होने की सूचना पर छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस ने दो घरों से दो बोरा […]

विज्ञापन
पुलिस के आने की सूचना पर भाग निकले आरोपित
वारदात के दिन भी शराब के नशे में थे आरोपित
मांझा : स्थानीय थाना क्षेत्र के माघी नेमूइया गांव के ओझा यादव के हत्यारों के घर पुलिस ने शराब के कारोबार होने की सूचना पर छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस ने दो घरों से दो बोरा व्हिस्की बरामद की. हालांकि छापेमारी से पूर्व आरोपित भागने में सफल रहे. गत सात जुलाई को जमीन विवाद में भाला घोंपकर हत्या करने के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस कैंप कर रही.
इस बीच कैंप कर रही पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड के नामजद अभियुक्त गौसिया गांव के अलीराज यादव के पुत्र नन्हे तथा वकील यादव के पुत्र हिपु यादव मंगलवार की रात्रि शराब की खेप लेकर पहुंचे है. सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के घर पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही दोनों अभियुक्त भाग गये. पुलिस की छापेमारी में अभियुक्त के घर के पीछे दो बोरे में शराब मिली.
पुलिस के अनुसार 180 एमएल के रोमियो क्रेजी अरुणाचल प्रदेश के निर्मित 160 बोतल तथा 180 एमएल की ब्लू स्टेज व्हिस्की 45 बोतल बरामद करने के साथ प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए छापा मारी की जा रही है. थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि हत्याकांड के आरोपितों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों को खंगालने में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन