बिहार : फतवा जारी, अब दहेज वाली शादी में निकाह नहीं पढ़ायेंगे मौलवी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2018 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

फुलवरिया (गोपालगंज) : गिदहां पंचायत अंतर्गत बथुआ बाजार-राजापुर बाजार मुख्य पथ पर स्थित जनता बाजार की मस्जिद के परिसर में रविवार को तहरीक-ए-तहफ्फुज सुन्नीयत के तत्वावधान में चौपाल लगाया गया. इसकी अध्यक्षता मौलवी शमीम अख्तर गिलानी ने की. चौपाल में मुस्लिम समुदाय में फैली धार्मिक कुरीतियों के निराकरण के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की […]
विज्ञापन
फुलवरिया (गोपालगंज) : गिदहां पंचायत अंतर्गत बथुआ बाजार-राजापुर बाजार मुख्य पथ पर स्थित जनता बाजार की मस्जिद के परिसर में रविवार को तहरीक-ए-तहफ्फुज सुन्नीयत के तत्वावधान में चौपाल लगाया गया. इसकी अध्यक्षता मौलवी शमीम अख्तर गिलानी ने की.
चौपाल में मुस्लिम समुदाय में फैली धार्मिक कुरीतियों के निराकरण के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी, ताकि सभी मुस्लिम समुदाय के लोग बढ़ती महंगाई की मार के चलते अपनी संतानों की शादी आसानी से एवं बिना लेन-देन के कर सके. मौलाना हाफिज गुलाम गिलानी ने कहा कि 21वीं सदी में मुस्लिम समुदाय में दहेज के रूप में मोटी रकम का लेन-देन हो रहा है, जो इस्लाम धर्म के खिलाफ है. साथ ही निकाह के अवसर पर ऑर्केस्ट्रा में बड़ी राशि लुटायी जा रही है, जिसकी इजाजत इस्लाम धर्म नहीं देता है.
वहीं, मौलवी खुर्शीद आलम ने चौपाल में बैठे मौलवियों के बीच कहा कि जिस शादी में ऑर्केस्ट्रा तथा दहेज का लेन-देन होगा, वहां किसी भी मस्जिद के मौलवी निकाह पढ़ाने के लिए नहीं जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




