Gopalganj: गर्लफ्रेंड को मिलने के बहाने बांसवारी में बुलाया, फिर उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, अस्पताल में मौत
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Jul 2024 2:27 PM
प्रतीकात्मक तस्वीर ..
Gopalganj News: गोपालगंज जिला के कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका (किशोरी) को मिलने के लिए घर के बाहर बांसवारी में बुलाने के बाद उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
Gopalganj News: गोपालगंज जिला के कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका (किशोरी) को मिलने के लिए घर के बाहर बांसवारी में बुलाने के बाद उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. किशोरी को जलते देख आसपास के लोग उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंच इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
वहीं, स्वजन ने किशोरी के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है.
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि 16 वर्षीय किशोरी किसी लड़के से फोन पर बातचीत करती थी. इसकी जानकारी होने के बाद स्वजन ने किशोरी को फटकार लगाते हुए प्रेमी युवक को फोन कर पूछताछ करते हुए बातचीत करने से मना कर दिया था. इस दौरान प्रेमी ने उसके पिता को फोन कर गाली-गलौज की थी.
किशोरी के रिश्तेदार ने बताया कि प्रेमी युवक ने फोन कर किशोरी को बुलाने के बाद घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित बांसवारी में किशोरी के शरीर पर पेट्रोल फेंककर उसे जिंदा जला दिया. किशोरी को जलते देखकर आसपास के लोग आग को बुझाने के साथ ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.
ये भी पढ़ें: भूमि विवाद में युवती पर केरोसिन फेक जलाया, अस्पताल में चल रहा इलाज, आरोपी गिरफ्तार
इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत
करीब 80 प्रतिशत से अधिक जल चुकी किशोरी ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. स्वजन ने किशोरी के प्रेमी पर ही हत्या करने का आरोप लगाते हुए कटेया थाना में इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है. परिजन के आरोप की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि झुलसी अवस्था में किशोरी का लोगों ने वीडियो बयान लिया है. इसमें किशोरी खुद ही पेट्रोल खरीदकर लाने व उससे खुद को जलाने की बात कह रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










