सूरत जाने वालों के लिए खुशखबरी, अब बिहार के इस स्टेशन पर रुकेगी ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, जानें टाइम-टेबल
ट्रेन की तस्वीर
Bihar Train News: गोपालगंज के लोगों के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है. अब सूरत-थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का ठहराव दीघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर भी होगा. इस फैसले से बैकुंठपुर, सिधवलिया और आसपास के हजारों यात्रियों, प्रवासी मजदूरों और व्यापारियों को सूरत आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी.
Bihar Train News: गोपालगंज के लोगों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत भरी खबर दी है. लंबे समय से उठ रही मांग को स्वीकार करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने सूरत-थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का ठहराव अब दीघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर देने का फैसला किया है. इस निर्णय से हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.
प्रवासी मजदूरों और व्यापारियों को मिलेगा फायदा
दीघवा दुबौली, बैकुंठपुर, सिधवलिया और आसपास के इलाकों के बड़ी संख्या में लोग रोजगार और व्यापार के लिए गुजरात के सूरत शहर जाते हैं. अब उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए थावे, छपरा या अन्य स्टेशनों तक नहीं जाना पड़ेगा. इस नई सुविधा से यात्रा आसान और समय की बचत दोनों होगी.
फिलहाल प्रायोगिक आधार पर मिलेगा ठहराव
रेलवे प्रशासन ने ताप्ती गंगा एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर दीघवा दुबौली स्टेशन पर दो मिनट का स्टॉपेज देने की मंजूरी दी है. स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे.
जानिए ट्रेन का समय
रेलवे की ओर से जारी समय-सारणी के अनुसार, सूरत से थावे जाने वाली 19045 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस शाम 7:20 बजे दीघवा दुबौली स्टेशन पहुंचेगी. यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन 7:22 बजे थावे के लिए रवाना होगी. वहीं, 19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस थावे से सूरत जाते समय सुबह 6:28 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 6:30 बजे आगे की यात्रा के लिए रवाना हो जाएगी.

क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा लाभ
रेलवे के इस फैसले से सिर्फ यात्रियों को ही नहीं, बल्कि स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. आसान रेल संपर्क से व्यापारिक आवाजाही बढ़ेगी और क्षेत्र के लोगों को नई सुविधाएं मिलेंगी.
स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल
ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी है. लोगों का कहना है कि यह गोपालगंज जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है. अब सूरत जाने वाले यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक रेल सेवा मिल सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिनंदन पांडेय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









