ePaper

Gold-Silver Price: सोने की कीमत में मिली मामूली राहत, चांदी भी सुस्त, जानें खरमास में कितना नीचे जाएगा दाम

Updated at : 06 Dec 2023 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
Gold-Silver Price: सोने की कीमत में मिली मामूली राहत, चांदी भी सुस्त, जानें खरमास में कितना नीचे जाएगा दाम

Gold-Silver Price Today: विशेषज्ञों की माने तो 14 दिसंबर से शुरू हो रहे खरमास में सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल सकती है. 24 कैरेट सोने की कीमत एक बार फिर से 60 हजार के नीचे जाने की संभावना है.

विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की बढ़ती कीमत में लोगों को आज थोड़ी राहत मिली है. गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमतों में आज प्रतिग्राम 109 रुपये की गिरावट आयी है. इसके बाद, दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 63,110 रुपये हो गयी. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है. 22 कैरेट सोने की कीमत में प्रतिग्राम 100 रुपये की कमी आयी है. इसके बाद, दस ग्राम की कीमत 57,850 रुपये हो गयी. आज चेन्नई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने के लिए 63820 रुपये, 22 कैरेट के लिए 58500 रुपये और 18 कैरेट के लिए 47920 रुपये खर्च करना होगा. जबकि, मुंबई में 24 कैरेट सोने के लिए 63,110 रुपये, 22 कैरेट के लिए 57,850 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 47,300 रुपये हो गयी है. दिल्ली में आपको दस ग्राम 24 कैरेट सोने के लिए 63,260 रुपये खर्च करना होगा. वहीं, 22 कैरेट दस ग्राम सोने के लिए 58,000 रुपये और 18 कैरेट सोने के लिए 47,330 रुपये खर्च करना होगा. कोलकाता में 24 कैरेट दस ग्राम सोने के लिए 63,110 रुपये और 22 कैरेट के लिए 57,850 रुपये खर्च करना होगा. जबकि, दस ग्राम 18 कैरेट सोने के लिए 47330 रुपये देने होंगे. इस बीच चांदी की कीमत में भी प्रति किलो दो हजार रुपये की कमी आयी है. आज एक किलो चांदी के लिए 78,500 रुपये खर्च करना पड़ेगा. विशेषज्ञों की माने तो 14 दिसंबर से शुरू हो रहे खरमास में सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल सकती है. 24 कैरेट सोने की कीमत एक बार फिर से 60 हजार के नीचे जाने की संभावना है.

सोने-चांदी के वायदा कीमतों में उतार चढ़ाव जारी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 281 रुपये की तेजी के साथ 62,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 281 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 17,124 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,054.40 डॉलर प्रति औंस हो गया. कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 25 रुपये की गिरावट के साथ 76,143 रुपये प्रति किग्रा रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च, 2024 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 25 रुपये यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,143 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसमें 18,178 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.93 डॉलर प्रति औंस हो गयी.

Also Read: Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम स्थिर, कई राज्यों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपडेट रेट

कैरेट से समझे सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता का पता कैरेट के आधार पर लगाया जा सकता है. सरकार के द्वारा सोने की शुद्धता नापने के लिए BIS हॉलमार्क शुरू किया गया है. इसमें ज्यादा कैरेट का अर्थ है, ज्यादा शुद्ध सोना. सोने को 24K, 22K और 18K कैरेट में बांटा गया है. सबसे शुद्ध 24K सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है. 22K सोने में दो भाग चांदी, जस्ता, निकल जैसी धातुएं होती हैं, बाकी भाग सोना होता है. ज्यादातर गहनों का निर्माण 22k गोल्ड में ही किया जाता है. वहीं, 18K सोने में 75 फीसदी हिस्सा सोना होता है. बाकी का 25 प्रतिशत हिस्सा दूसरी धातुओं का होता है.

सोने की शुद्धता कैसे जांचे

सोने की शुद्धता की जांच करने के लिए सोने के ज्वेलरी पर कराट मान दिखाता है, जो उसके पुरितत्व को दर्शाता है. 24 कैरट सोना पूरी तरह से शुद्ध है. कम कराट के सोने में अन्य धातुओं का मिश्रण हो सकता है. साथ ही, सोने की प्रतिस्थानकता मान दर्शक (Specific Gravity Tester) का उपयोग करके किया जा सकता है. यह उपकरण सोने के वजन और आपके द्वारा प्रदान किए गए वजन के बीच का अनुपात मापता है, जिससे आप पुरितत्व की जांच कर सकते हैं. अधिकांश देशों में, सोने की जेवलरी पर एक स्टैम्प होता है जिससे आप उसके कैरेट और पुरितत्व की जांच कर सकते हैं. इसके साथ ही, आप विशेष सोने की परीक्षण की किट खरीद सकते हैं, जिसमें रहित-सोने की पहचान के लिए विभिन्न परीक्षण उपकरण शामिल होते हैं. यदि आप सोने की शुद्धता में संदेह करते हैं, तो आप किसी स्थानीय सोने के निगम या प्रमाणित जेवलर से सलाह ले सकते हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन