जीटी रोड पर दुर्घटना में बक्सर के युवक की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
जीटी रोड पर दुर्घटना में बक्सर के युवक की मौत, दो घायल

आमस थाने के सामने गुरुवार की शाम कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी है, जबकि कार में सवार दो लोग घायल हैं.

विज्ञापन

आमस. आमस थाने के सामने गुरुवार की शाम कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी है, जबकि कार में सवार दो लोग घायल हैं. आमस थाने के पुलिस पदाधिकारी धन्नू कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बक्सर जिले के श्यामपुर निवासी जनार्दन कोहार के 24 वर्षीय बेटे नागेंद्र कुमार के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि युवक औरंगाबाद जिले के मदनपुर में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था. आमस के हरिहरपुर में कंपनी के काम से ही आया था. बताया जाता है कि नागेंद्र जब बाइक द्वारा वापस मदनपुर लौट रहा था, तो आमस थाना के सामने अचानक कुछ मवेशी आ गये, जिसे बचाने के चक्कर में उसने ब्रेक लिया और बाइक अनियंत्रित हो गयी. इसी बीच पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह जीटी रोड पर गिर पड़ा. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग दौड़ पड़े और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमस ले गये. डॉक्टर ने नागेंद्र को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल के प्रभारी डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि नागेंद्र अस्पताल आने से पूर्व ही दम तोड़ चुका था. कार सवार दिल्ली के महेश कुमार का हाथ टूट गया है. गया रेफर कर दिया गया है और चालक हरियाणा निवासी सौरभ कुमार भी घायल हैं. आमस पुलिस के अनुसार शव को गया मगध मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन