हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2024 11:05 PM
बांकेबाजार थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर पोखरापर डोभी के रहनेवाले रवींद्र मंडल के रूप में की गयी है.
बांकेबाजार. बांकेबाजार थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर पोखरापर डोभी के रहनेवाले रवींद्र मंडल के रूप में की गयी है. घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा रवींद्र मंडल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेबाजार में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना की जानकारी बांकेबाजार पुलिस को दी गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया. इधर, घटना के संबंध में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की बहन रूबी देवी की शादी सोनदाहा गांव के रहनेवाले जमींदार भुइंया के साथ हुई है, जहां गोतिया की लड़ाई मनीष भुइंया एवं नागेश्वर भुइंया के साथ चल रही थी. इसी संबंध में रवींद्र मंडल आया हुआ था. जहां से वह अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान कमालपुर गांव के समीप एक्सीडेंट हो गया. इधर, परिजनों ने आरोप लगाया है कि रवींद्र की बहन के ससुरालवालों ने उसे मार दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है व मामले की तहकीकात की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










