परैया स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया-डीडीयू रेलखंड स्थित परैया स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अबतक नहीं हुई है.

विज्ञापन

गया. गया-डीडीयू रेलखंड स्थित परैया स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अबतक नहीं हुई है. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गया रेल थाना, रफीगंज रेल थाना व आरपीएफ को दी. सूचना मिलते ही रेल थाना की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान करायी. लेकिन, शव की पहचान नहीं हो सकीं. पुलिस को शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है. आसपास के लोगों ने बताया कि गाड़ी संख्या 12444 आनंद विहार-हल्दिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है. शव को रेल ट्रैक से हटाकर प्लेटफार्म पर किया गया, ताकि ट्रेनों का परिचालन में अवरोध उत्पन्न नहीं हो. इसकी सूचना पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने दी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन