ePaper

ससुराल में कुएं से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Updated at : 10 Jul 2024 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
ससुराल में कुएं से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

इमामगंज थाना क्षेत्र के कुंडीलपुर गांव के बड़की टांड स्थित एक कुएं से युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान मगध यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के अर्जुन बिगहा गांव के रहनेवाले रामदेव मांझी के पुत्र 34 वर्षीय पुत्र हरिलाल मांझी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

इमामगंज. इमामगंज थाना क्षेत्र के कुंडीलपुर गांव के बड़की टांड स्थित एक कुएं से युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान मगध यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के अर्जुन बिगहा गांव के रहनेवाले रामदेव मांझी के पुत्र 34 वर्षीय पुत्र हरिलाल मांझी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो जुलाई को हरिलाल मांझी इमामगंज थाना क्षेत्र के कुंडीलपुर गांव में अपनी ससुराल आया था. बुधवार को उसका शव कुएं से पुलिस ने बरामद किया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हरिलाल मांझी प्रदेश में दैनिक मजदूरी का काम करता था. इसकी पत्नी ने फोन कर बुलाया. जब अपने घर अर्जुन बिगहा पहुंचा तो पता चला कि पत्नी गांव के ही एक युवक के साथ मायके कुंडीलपुर गयी है. तब अपने दो बच्चों के साथ कुंडीलपुर गांव पहुंच गया, जहां उसकी हत्या करने की आशंका जतायी जा रही है. हत्या के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. युवक पिछले मंगलवार को कुंडीलपुर गांव आया था और उसी दिन उसकी हत्या की आशंका है. इधर घटना के बाद मृतक की पत्नी अपने ससुराल चली गयी. ससुराल जाने के बाद जब सास ने अपने पुत्र के बारे में पूछा तो कुछ बहाना कर दिया. उसके बाद मृतक की मां ने पुलिस से संपर्क किया तब मगध यूनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने इमामगंज थाने में भेज दिया. यहां मृतक की मां ने सारी घटना सुनायी. इसी दौरान बुधवार को उसका शव मिल गया. इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन