दुष्कर्म के बाद तेजाब डाल कर महिला की हत्या

दुष्कर्म करने के बाद तेजाब डाल कर एक 30 वर्षीय महिला की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. सोमवार को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने फल्गु नदी के बीच में सलेमपुर व देवघाट के बीच महिला का शव नग्न अवस्था में पाया.
मानपुर (गया) : दुष्कर्म करने के बाद तेजाब डाल कर एक 30 वर्षीय महिला की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. सोमवार को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने फल्गु नदी के बीच में सलेमपुर व देवघाट के बीच महिला का शव नग्न अवस्था में पाया. उसके बदन पर सिर्फ एक ब्लाउज था और तेजाब डालने से चेहरा पूरी तरह से झुलस गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया.
इस संबंध में वजीरगंज कैंप डीएसपी घूरन मंडल ने बताया कि 30 वर्षीय महिला का नग्न शव बरामद किया गया है. प्रथमदृष्टा प्रतीत होता है कि महिला विवाहिता थी. ऐसा लगता है कि शव कहीं से बह कर आया है. उसके शरीर से बदबू निकल रही है. इससे लगता है कि शव तीन-चार दिन पुराना है. पुलिस टीम इस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
करीब दो घंटे बाद पहुंची पुलिस : घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला की पहचान छिपाने के लिए अपराधियों ने उसके चेहरे पर तेजाब छिड़क दिया होगा. तेजाब छिड़क देने से चेहरा पूरा जला हुआ था और उसके बदन पर हरे रंग के ब्लाउज के अलावा दोनों हाथों में चूड़ियां व गले में माला था.
स्थानीय लोगों का मानना है कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक तरफ मुफस्सिल थाना और दूसरी तरफ विष्णुपद थाना का क्षेत्र आता है. दोनों थानों को इस संबंध में सूचित करने के बावजूद लगभग दो-तीन घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




