ePaper

वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत, गांव में छाया मातम

Updated at : 29 Jun 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत, गांव में छाया मातम

संडा पंचायत के घिरसिंडी गांव में रविवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से रंजू देवी नामक महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

टिकारी. संडा पंचायत के घिरसिंडी गांव में रविवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से रंजू देवी नामक महिला की मौत हो गयी. पंचायत के मुखिया रामजी शर्मा ने बताया कि रंजू देवी शाम को गाय चराने के लिए निकली थीं. इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गयी और वज्रपात की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. मृतका के दो छोटे बच्चे हैं और पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है. महिला की असमय मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है. मुखिया रामजी शर्मा ने पीड़ित परिवार को तत्काल पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है. उन्होंने बताया कि जल्द ही पारिवारिक लाभ योजना और आपदा राहत कोष से भी सहायता दिलाने की प्रक्रिया की जायेगी. वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया जी भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन