नाली का बहाव रोकने से गली में जलजमाव, मंडा गांव के कई परिवारों की बढ़ी परेशानी

गांव के बीच गली में जमा नाली का पानी | Prabhat Khabar Network
गुरुआ प्रखंड के मंडा गांव में नाली का बहाव निजी जमीन का हवाला देकर रोके जाने से गली में जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई है. बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए हैं, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्गंध फैल रही है. पैक्स अध्यक्ष और बीडीओ ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है.
Gaya Ji News : गुरुआ प्रखंड के मंडा गांव में नाली का बहाव रोक दिए जाने से गली में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है. बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए हैं. गंदा पानी जमा होने से कई परिवारों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, जबकि दुर्गंध फैलने से लोगों का रहना भी मुश्किल हो गया है.
निजी जमीन का हवाला देकर रोका गया नाली का पानी
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने यह कहते हुए नाली का बहाव रोक दिया कि पानी उसकी निजी जमीन से होकर गुजरता है. इसके बाद से नाली का पानी गली में जमा होने लगा है, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
बारिश के बाद और बिगड़े हालात
हाल ही में हुई बारिश के बाद गली में जलजमाव की स्थिति और गंभीर हो गई है. गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है और लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है.
ये भी पढ़ें: फेसबुक पर हुई दोस्ती, नशीली दवा देकर कई बार दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने और ब्लैकमेल करने का केस दर्ज
ग्रामीणों ने जताई विवाद बढ़ने की आशंका
ग्रामीण लालू कुमार, संजीत कुमार, विनोद कुमार और रामवृक्ष प्रसाद ने बताया कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो गांव में विवाद बढ़ सकता है. उनका कहना है कि स्थिति ऐसी बनी रही तो मारपीट जैसी घटना भी हो सकती है.
पैक्स अध्यक्ष ने समाधान निकालने की कही बात
पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि इस समस्या का जल्द से जल्द कोई समाधान निकालना जरूरी है. यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.
बीडीओ बोले- जल्द कराया जाएगा समाधान
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सद्दाम हुसैन ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिल चुकी है. उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव और मुखिया से तत्काल बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा, ताकि नाली का पानी सुचारु रूप से बह सके और ग्रामीणों को जलजमाव से राहत मिल सके.
Also Read : राजद प्रखंड अध्यक्ष पर गिरा ठनका, मौके पर गई जान, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










