राजद प्रखंड अध्यक्ष पर गिरा ठनका, मौके पर गई जान, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

गया जिले के कोंच प्रखंड से आई दिल दहला देने वाली खबर, जहां बिजली की चपेट में आने से एक राजद प्रखंड अध्यक्ष की जान चली गई. यह घटना उस समय हुई जब वे तालाब में मछली पकड़ रहे थे.

विज्ञापन

Gaya Ji News : जिले के कोंच प्रखंड में बिजली की चपेट में आने से राजद के एक प्रखंड अध्यक्ष की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तालाब में मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कोंच प्रखंड की परसावां पंचायत के परसावां टोला शेख बीघा निवासी 35 वर्षीय कौशल दास, जो राजद के प्रखंड अध्यक्ष थे, सोमवार रात तरारी गांव के समीप एक तालाब में मछली पकड़ने गए थे. इसी दौरान वे किसी विद्युत प्रवाहित तार या करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोंच लेकर पहुंचे. वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को गया भेज दिया गया.

परिवार में मचा कोहराम, क्षेत्र में शोक

कौशल दास की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, क्षेत्र के लोगों और राजद कार्यकर्ताओं ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read : फेसबुक पर हुई दोस्ती, नशीली दवा देकर कई बार दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने और ब्लैकमेल करने का केस दर्ज



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन