सड़क दुर्घटना में यूपी के चालक की हुई मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Aug 2024 9:02 PM

विज्ञापन

झारखंड की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक दूसरे ट्रक में टक्कर मार दिया, इससे चालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बाराचट्टी. झारखंड की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक दूसरे ट्रक में टक्कर मार दिया, इससे चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेरी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के फुरदन खान के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, झारखंड की ओर से आ रहे ट्रक का चालक सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया. इस घटना में गाड़ी चला रहे फर्दन खान की मौके पर ही मौत हो गयी. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची व मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना लाया गया. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया. थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया के मामले की सूचना मृतक के घर बरेली दे दी गयी है और परिजन के आने का इंतजार किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन