विज्ञान व गणित के शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 02 Jul 2025 5:36 PM

विज्ञापन

खिजरसराय के प्लस टू यशवंत उच्च विद्यालय में बुधवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय के विज्ञान व गणित शिक्षकों के लिए पीबीएल ( प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग ) का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया.

विज्ञापन

खिजरसराय. खिजरसराय के प्लस टू यशवंत उच्च विद्यालय में बुधवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय के विज्ञान व गणित शिक्षकों के लिए पीबीएल ( प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग ) का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण मंत्रा फॉर चेंज के जिला को-ऑर्डिनेटर हर्षित अवस्थी द्वारा दिया गया. उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के तहत शिक्षक विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों को पाठ में दिये गये अवधारणाओं व उपलब्ध सामग्रियों का उपयोग कर सुलझाने के लिए प्रेरित करते हैं. इस प्रशिक्षण में प्रखंड टेक्निकल टीम के सदस्य रमेश कुमार, विनय कुमार व राजेश कुमार ने भी प्रोजेक्ट निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिये. प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गणित व विज्ञान के शिक्षक शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन