चोरी के मोबाइल के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चोरी के मोबाइल के साथ तीन युवक गिरफ्तार

आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने की कार्रवाई

विज्ञापन

आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने की कार्रवाई संवाददाता, गया जी. आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफाॅर्म के फुट ओवरब्रिज के पास रविवार को चोरी के मोबाइल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के काली टोला थाना क्षेत्र के रहने वाले पुन्ना कुमार, आकाश सिंह और डेल्हा थाना क्षेत्र के रहने वाले किश कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि गया रेलवे स्टेशन पर अपराधी गतिविधियों पर ध्यान रख एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान तीन युवक को तेजी से भागते देखा गये. पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक के पास से विभिन्न कंपनियों के तीन मोबाइल बरामद किये गये. युवकों ने पुलिस के समझ अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि सभी मोबाइल चोरी की है. डेल्हा के आसपास रह कर ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने का काम करते हैं. रेल थानाध्यक्ष ने तीनों युवकों के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिक की दर्ज की है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन