जाति गणना से वंचित तबकों को मिलेगी भागीदारी

Published by : JITENDRA MISHRA Updated At : 05 May 2025 6:40 PM

विज्ञापन

इस वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है.

विज्ञापन

गया. इस वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है. सरकार की ओर से सबका साथ, सबका विकास और निष्पक्ष शासन के साथ ऐतिहासिक बदलाव किया जा रहा है. जाति गणना से वंचित तबकों को भागीदारी मिलेगी. उक्त बातें हम के जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी ने बेलागंज में पार्टी की बैठक के दौरान कही. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ( से ) की बेलागंज की बैठक प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत मांझी की अध्यक्षता में की गयी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत और प्रभावशाली बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय होना होगा. नेता सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का संदेश हर के बीच पहुंचाना है. जिला उपाध्यक्ष चंदन गौरव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जाति गणना का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे वंचित तबकों को भागीदारी का अवसर मिलेगा. बैठक में जिला सचिव राकेश कुमार, विनय मंडल, सुरेश मांझी, भूषण मांझी, मंतोष कुमार, वीरेंद्र मांझी, देश कुमार, शालीग्राम मांझी, सुनील कुमार, रिंकी देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA MISHRA

लेखक के बारे में

By JITENDRA MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन