Gaya रेलवे स्टेशन के 6-7 नंबर प्लेटफॉर्म पर तीसरा ट्रायल खत्म, जानें कब से शुरू होगा पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 01 Jan 2025 7:54 PM

विज्ञापन

गया रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते हुए अफसर

Gaya News: ट्रायल के बाद पहले फेज में मालगाड़ियों का परिचालन शुरू किया गया है. मालगाड़ियों का परिचालन के बाद एक-एक कर पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा.

विज्ञापन

Gaya News: गया रेलवे स्टेशन स्थित छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म पर बुधवार को तीसरा ट्रायल किया गया, इसका नेतृत्व स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने किया. मालगाड़ी के साथ ट्रायल के दौरान रेलवे लाइन, पटरी के साथ-साथ सिस्टम की भी जांच की गयी. यह ट्रायल पूरी तरह सफल रहा. ट्रायल के बाद पहले फेज में मालगाड़ियों का परिचालन शुरू किया गया है. मालगाड़ियों का परिचालन के बाद एक-एक कर पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा. इसकी भी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.

चल रही पटरियों की जांच

जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर से लेकर सात जनवरी तक गया रेलवे स्टेशन स्थित छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म पर मेगा ब्लॉक लेकर काम तेजी से किया जा रहा है. छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म पर लाइट, प्लेटफॉर्म की लंबाई, चौड़ाई व ऊंचाई के साथ-साथ विस्तारीकरण किया गया है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल के दौरान इन बोगियों में विशेष प्रकार के ब्रेक और सस्पेंशन सिस्टम लगे हुए थे, जो मालगाड़ी की गति और स्थिरता में सुधार करने में मदद करते हैं.

बिहार की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

क्या कहते हैं स्टेशन प्रबंधक

इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सफलतापूर्वक तीसरा ट्रायल किया गया. पहला ट्रायल 22 दिसंबर रविवार को किया गया था. वह भी सफलतापूर्वक रहा. उन्होंने कहा कि पहले दिन इंजन लाइट के साथ ट्रायल किया गया था. ट्रायल होने के बाद जल्द ही पैसेंजर ट्रेनों का भी परिचालन शुरू किया जायेगा.

Also Read: Bihar News: गंडक पार में तेंदुआ और वनकर्मियों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी, मॉनिटरिंग टीम कर रही पगमार्ग ट्रेस

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन