मगध मेडिकल अस्पताल में जगह-जगह गंदगी का अंबार

Updated:
विज्ञापन
मगध मेडिकल अस्पताल में जगह-जगह गंदगी का अंबार

मगध मेडिकल अस्पताल में इन दोनों जगह-जगह गंदगी का अंबार है. नयी एजेंसी के सफाई की जिम्मेवारी संभालते ही शुरू से ही सफाई के मामले में शिकायत मिलती रही है.

विज्ञापन

गया. मगध मेडिकल अस्पताल में इन दोनों जगह-जगह गंदगी का अंबार है. नयी एजेंसी के सफाई की जिम्मेवारी संभालते ही शुरू से ही सफाई के मामले में शिकायत मिलती रही है. मंगलवार को अस्पताल के विभिन्न जगहों पर गंदगी का अंबार दिखा. इमरजेंसी से लेकर वार्ड व खुला परिसर तक में गंदगी फैली हुई थी. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार नयी एजेंसी की ओर से ढंग से साफ-सफाई नहीं की जा रही है. इसके चलते यह स्थिति आ गयी है. किसी तरह अस्पताल में झाड़ू लगा दिया जा रहा है. कचरे का उठाव भी नहीं किया जा रहा है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एनके पासवान ने बताया कि इस मामले में एजेंसी से बात की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन