नदी में स्नान करने गया युवक गायब, मंझधार में फंसे दो बाल-बाल बचे

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Aug 2024 11:01 PM

विज्ञापन

फल्गु नदी में स्नान करने गया एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया. इसकी खोजबीन की जा रही है.वह युवक केनी घाट स्थित हनुमान पिंड के समीप स्नान कर रहा था. तभी तेज धारा उसे अपने साथ बहा ले गयी.

विज्ञापन

खिजरसराय. फल्गु नदी में स्नान करने गया एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया. इसकी खोजबीन की जा रही है.वह युवक केनी घाट स्थित हनुमान पिंड के समीप स्नान कर रहा था. तभी तेज धारा उसे अपने साथ बहा ले गयी. उसके साथ स्नान करने गये अन्य युवक इसी तरह निकल गये और हो हल्ला किया. युवक की पहचान सुनील सिपाही के पुत्र शंभू कुमार के रूप में हुई है जो टोटो चलाता था. उसके गायब होने की सूचना पर माता शोभा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. युवक की खोजबीन के लिए उदेरा स्थान बराज परियोजना तक परिजन गये. वहीं बीच नदी में बने टापू पर रह रहे दो युवक भी अचानक नदी की तेज धार आ जाने के कारण फंस गये. वह बेलागंज के बताये जाते हैं, जो किसी तरह बाहर निकले. मामले की सूचना पर स्थानीय थानाध्यक्ष कमलेश राम चंचल अधिकारी चंदन कुमार ने राहत की सांस ली. इन घटनाओं को लेकर स्थानीय श्रीपुर फल्गु पुल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन