गया जंक्शन पर लड़की को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू

परिजनों को सौंपा
परिजनों को सौंपा संवाददाता, गया जी. डीडीयू मंडल के सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज के निर्देश पर आरपीएफ की टीम ने गुरुवार को एक लड़की को गया जंक्शन से रेस्क्यू किया है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि आरपीएफ सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार के साथ जवान विवेकानंद शर्मा,राकेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार, देवेंद्र प्रसाद सहित अन्य जवानों के सहयोग से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक नंबर प्लेटफॉर्म स्थित मिडिल एफओबी के नीचे एक लड़की दिखाई दी. वह झारखंड के रहनेवाली है. घर का मोबाइल संख्या पूछने पर दिये गये मोबाइल नंबर से सपर्क की. उनकी बेटी 10 सितंबर को घर से नाराज होकर घर से निकली थी. उक्त लड़की को रेस्क्यू किया गया. उसको रेलवे सुरक्षा पर पोस्ट गया में लाया गया. उनके परिजन को फोन के माध्यम से सूचना दी. लड़की के मामा आरपीएफ पोस्ट पर आये और परिजन की काउंसलिंग हुई. उक्त लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




